करन जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन ने साथ काम किया है। हाल ही में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक मैगजीन के लिए हॉट फोटोशूट भी कराया था। जिसमें ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या के बारे में कुछ ऐसा कहा की आप हैरान हो जायेंगें और आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी।

रणबीर कपूर को आराध्या ने कहा पापा :

  • जी हां यह सच है ऐश्वर्या की बेटी आराध्या ने रणबीर कपूर को पापा कह कर बुलाया।
  • ऐश्वर्या ने बताया कि एक पल के लिए आराध्या को ऐसा लगा की रणबीर उनके पापा हैं।
  • क्योंकि रणबीर ने अभिषेक बच्चन के जैसी ही जैकिट और कैप पहनी हुई थी।
  • इसलिए आराध्या दौड़कर रणबीर कपूर की गोद में चली गयी।
  • साथ ही रणबीर की दाढ़ी भी अभिषेक की तरह थोड़ी बढ़ी हुई थी।
  • इसीलिए आराध्या ने रणबीर को पापा अभिषेक समझकर गले लगा लिया।

यह भी पढ़े :आज है हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता शम्मी कपूर का जन्मदिन!

  • इस पर रणबीर ने कुछ रिऐक्ट नहीं किया बस आराध्या की प्यारी सी स्माइल देखकर रह गयें।
  • इतना ही नहीं इसके बाद आराध्या और रणबीर ने एक साथ वक़्त भी बिताया।
  • ऐश ने ये भी बताया कि आराध्या इस बात को समझती हैं कि उन्होंने रणबीर को पापा समझ लिया था।
  • इसलिए आराध्या अक्सर अपनी गलती को याद करके मुस्कुरा देती हैं।
  • ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में साथ नज़र आयेंगें।
  • फिल्म में इन दोनों की कैमिस्ट्री लगातार सुर्खियाँ बटोर रही है।
  • ‘ऐ दिल है मुश्किल’ फिल्म 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

यह भी पढ़े :भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने नाव पर मनाया करवाचौथ का पर्व!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें