कंगना रनौत बॉलीवुड की एक सफल एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कंगना रनौत और बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन के बीच मामला कुछ ठंडा हुआ ही था,कि कंगना ने फिर से पलटवार कर दिया है।

कंगना का जवाब :

  • रितिक रोशन और कंगना रनौत एक बार फिर से विवादों में आ गये हैं।
  • रितिक और कंगना के बीच फिर से दरार आ गयी है दोनों में फिर से लड़ाई शुरू हो गयी है।
  • कंगना रनौत को राष्ट्रीय पुरूस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • कंगना ने अपने और रितिक के बीच हो रहे घमासान को देखकर रितिक के पापा पर पलटवार कर दिया है।
  • राकेश रोशन बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता और एक्टर रितिक रोशन के पापा भी हैं।
  • दरअसल रितिक और कंगना के बीच इस तनातनी को लेकर राकेश रोशन ने एक बयान दिया था।
  • जिसमें उन्होंने अपने बेटे के पक्ष में कहा था कि जब कोई मेरे बेटे के बारे में झूठ फैलाता है।
  • तब रितिक उसमें चुप रहना ही पसंद करते हैं।
  • राकेश रोशन के इस बयान का निशाना कंगना रनौत ही थी,जिस पर अब कंगना ने पलटवार किया है।
  • कंगना ने कहा कि रितिक को इन विवादों से बचने के लिए अपने पापा की मदद क्यूँ चाहिए होती है।
  • रितिक 43 वर्ष के हैं,तो वो खुद के लिए क्यूँ नहीं खड़े हो सकते।
  • रितिक को हर विवादों से बचने के लिए अपने पिता की ही जरूरत क्यूँ पड़ती है।
  • अगर रितिक चुप्पी तोड़ कर सच्चाई के साथ लोगों के सामने आएंगे तो हर कोई उन्हें देखकर हैरान हो जायेगा।
  • कंगना की बहन रंगोली ने उनका पूरा साथ दिया और कंगना के बचाव में भी आई।
  • लोगों ने जब कंगना से इन विवादों पर बात करने को कहा तो उनकी बहन रंगोली ने उनका साथ दिया।
  • और कंगना के पक्ष में कहा की ये सवाल छोड़ा भी जा सकता है।
  • लेकिन कंगना रनौत ने इन विवादों पर बात कर लोगों को जवाब भी दिया।

यह भी पढ़े :अब दिखेंगे बिग बी अमिताभ और शॉटगन शत्रुधन सिन्हा एक साथ!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें