भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को उनके जन्मदिन पर बधाई देने की लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके घर पहुंचे। पूर्व पीएम को बधाई देने के लिए पीएम मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ने पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी के परिजनों से भी मुलाकात की।
अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन यात्रा अब तक :
- अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को हुआ था।
- बहुमुखी प्रतिभा के धनी अटल बिहारी बाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की।
- प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान पोखरण में परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध जैसी घटनाएँ अहम रहीं।
- अटल बिहारी बाजपेयी को 1992 में पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।
- 1994 में उन्हें लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 2014 में जन्मदिन की पूर्व संध्या पर भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत-रत्न’ से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी।
- 27 मार्च 2015 के दिन अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
- प्रखर वक्ता और एक कवि के रूप में भी अटल बिहारी वाजपेयी को प्रसिद्धि मिली।
- अटल बिहारी बाजपेयी अब राजनीति से सन्यास ले चुके हैं।
- उनके पैतृक गांव बटेश्वर में धूमधाम से जन्मदिन मनाया जायेगा।
ये भी पढ़ें :ईस्ट दिल्ली से हटाईं जाए प्रदूषित इंडस्ट्रियल यूनिट्स- NGT
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Mohammad Zahid
मैं @uttarpradesh.org का पत्रकार हूँ। तथ्यों को लिखने से मुझे कोई रोक नहीं सकता।नवाबों के शहर लखनऊ का हूँ इसलिए बुलंद आवाज़ भी उठाता हूँ तो बड़े एहतराम से....