डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 10 साल कैद की सजा सुनाई गयी है। फैसला आने के बाद बाद पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने लोग से कोर्ट के फैसले का सम्मान करने की अपील की।

करें कोर्ट के फैसले का सम्मान-

  • पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में रहेगा।
  • साथ ही मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने लोगों ने कोर्ट के फैसले का सम्मान करने को कहा।
  • अमरिंदर सिंह ने कहा कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है, हमारी फोर्स भी तैयार है।

यह भी पढ़ें… राम रहीम पर फैसला: किले में तब्दील रोहतक

जज जगदीप सिंह ने किया सजा का ऐलान :

  • रोहतक के सुनारिया जेल में विशेष अदालत लगाकर राम रहीम को सजा सुनाया गया।
  • सीबीआई के जज जगदीप सिंह ने रेप केस के दोषी राम रहीम को सजा सुनाई है।
  • जज जगदीप सिंह ने बलात्कार के गुनाह में राम रहीम को 10 साल कैद की सजा सुनाई है।
  • राम रहीम को IPC की धारा 376 (यौन उत्पीड़न), के तहत यह सजा सुनाई गई।
  • इसके साथ ही धारा 511 और 506 के तहत भी सजा मिली है।
  • यह पहला मौका है, जब हरियाणा के किसी जेल परिसर में अदालत लगाकर सजा सुनाई गई।

यह भी पढ़ें… राम रहीम को भेजा गया ‘इस’ जेल में, भारी सुरक्षा के किये गए इंतजाम!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें