भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता रामनरेश यादव का मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निधन हो गया है।
पीजीआई में लम्बे समय के इलाज के बाद हुआ निधन:
- कांग्रेस नेता रामनरेश यादव का राजधानी लखनऊ में निधन हो गया है।
- लम्बे समय से उनका इलाज पीजीआई में चल रहा था।
- राम नरेश यादव ने मंगलवार को पीजीआई में अंतिम सांस ली।
- उनका पार्थिव शरीर माल एवेन्यू स्थित उनके सरकारी आवास पर लाया जायेगा।
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे:
- कांग्रेस नेता रामनरेश यादव का राजधानी लखनऊ में मंगलवार को निधन हो गया।
- वो काफी से समय से लम्बी बीमारी से ग्रसित थे।
- राम नरेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
- साल 1977 से लेकर 1979 के बीच वो प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।
- इसके साथ ही वो 2011 से 2016 तक मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं।
- मध्य प्रदेश राज्यपाल के तौर पर उनका कार्यकाल 7 सितम्बर 2016 को पूरा हुआ था।
संक्षिप्त जीवन परिचय:
- रामनरेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1927 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था।
- अपने निधन के समय वे 89 वर्ष के थे।
- उन्होंने अपना राजनीतिक करियर जनता पार्टी से शुरू किया था।
- जिसके बाद उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता गृहण कर ली थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार