आम आदमी पार्टी के रसिया नेता संदीप कुमार के सीडी प्रकरण में नया मोड़ आ गया है, सीडी में आप नेता के साथ दिख रही महिला सामने आ गयी है।
महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप:
- आम आदमी पार्टी के रसिया नेता संदीप कुमार के सीडी प्रकरण में नया खुलासा हुआ है।
- सीडी में साथ दिख रही महिला ने आप नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
- महिला ने आरोप लगाया है कि, संदीप ने उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।
- महिला ने दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने में संदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।
- गौरतलब है कि, सीडी कांड में महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
- लेकिन महिला के सामने आकर खुद मामला दर्ज कराने की दशा में पुलिस कभी भी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर सकती है।
- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार के सीडी की जांच का काम शुक्रवार को शुरू कर दिया।
- क्राइम ब्रांच के जॉइंट सीपी रवीन्द्र यादव ने जांच का जिम्मा एक विशेष टीम को सौंप दिया है।
- सूत्रों के मुताबिक, कथित सेक्स सीडी के मामले में दिल्ली पुलिस संदीप कुमार को पूछताछ के लिए बुला सकती है।
- पूछताछ से पहले दिल्ली पुलिस सभी फोटोग्राफ और वीडियो की जांच करेगी।
- जिसमें संदीप कुमार महिलाओं के साथ अन्तरंग पलों में नजर आ रहे हैं।
- सीडी की फॉरेंसिक जांच भी करायी जाएगी।
- गौरतलब है कि, संदीप कुमार सीडी में खुद के होने से इंकार कर चुके हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार