बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल विस्तार किया। राजभवन में मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नीतीश के 26 मंत्रियों ने ली शपथ-

  • शपथ ग्रहण जेडीयू और एनडीए के 27 मंत्री शपथ लेना था।
  • लेकिन इस शपथ ग्रहण समारोह में केवल 26 मंत्री ही शपथ ले पाए।
  • हिमाचल प्रदेश के प्रभारी है मंगल पांडे आज शपथ नहीं ले पायें।
  • हिमाचल से लौटने में देरी की वजह से मंगल पांडे नहीं ले सके।

इन-इन मंत्रियों ने ली शपथ-

  • विजेंद्र प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • पिछली सरकार में ऊर्जा मंत्री थें विजेंद्र प्रसाद यादव।
  • भाजपा के प्रेम कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • प्रेम कुमार गया टाउन से लगातार 7 बार विधायक रहे हैं।
  • जेडीयू के लल्लन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • नीतीश कुमार के करीब माने जाते है लल्लन सिंह।
  • पटनासाहिब से बीजेपी विधायक नंदकिशोर यादव ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • नंदकिशोर यादव नीतीश कैबिनेट में पहले भी मंत्री रह चुके हैं।
  • जेडीयू एमएलए श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • नीतीश कुमार के करीबी श्रवण कुमार पिछली सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री थे।
  • बांका सीट से भाजपा विधायक राम नारायण मंडल ने ली मंत्री पद की शपथ।
  • जेडीयू एमएलए जय कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • रोहतास के दिनारा से विधायक जय कुमार सिंह पिछली सरकार में उद्योग मंत्री थे।
  • मोतिहारी सीट से बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • पिछली सरकार में PHED मंत्री जेडीयू एमएलए कृष्ण नंदन वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • जेडीयू एमएलए महेश्वर हजारी ने ली मंत्री पद की शपथ।
  • महेश्वर हजारी समस्तीपुर के कल्याणपुर से विधायक हैं और पिछली सरकार में नगर विकास मंत्री थे।

नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए ये मंत्री-

  • बेनीपट्टी से MLA रह चुके विनोदनारायण झा ने ली मंत्रीपद की शपथ।
  • जेडीयू एमएलए शैलेश कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ।
  • शैलेश कुमार पिछली सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री थे और मुंगेर के जमालपुर से विधायक हैं।
  • बीजेपी के वरीय नेता और विधायक सुरेश शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • बीजेपी विधायक सुरेश शर्मा मुजफ्फरपुर से 2 बार MLA रह चुके हैं।
  • जेडीयू एमएलए मंजू वर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ।
  • बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर से विधायक हैं मंजू वर्मा और पिछली सरकार में समाज कल्याण मंत्री थी।
  • भारतीय जनता पार्टी विधायक भाजपा विधायक विजय सिन्हा ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • विजय कुमार सिन्हा लखीसराय सीट से 2 बार 2010 और 2015 में जीते हैं।
  • जेडीयू एमएलए संतोष निराला ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • बक्सर के राजपुर से विधायक संतोष निराला हैं, पिछली सरकार में SC/ST मंत्री थे।

अन्य नेताओं ने भी ली शपथ-

  • बीजेपी विधायक राणा रणधीर ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • राणा पू.चंपारण के मधुबन से पहली बार विधायक हैं।
  • प. चंपारण के सिकटा से विधायक खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • फिरोज अहमद पिछली सरकार में गन्ना मंत्री थे।
  • भाजपा विधायक विनोद सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • कटिहार के प्राणपुर से 3 बार विधायक रह चुके हैं विनोद सिंह।
  • पिछली सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहे जेडीयू एमएलए मदन सहनी ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • जेडीयू एमएलए मदन सहनी दरभंगा के गौड़ाबौराम से विधायक हैं।
  • भाजपा एमएलए कृष्ण कुमार ऋषि ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • कृष्ण कुमार ऋषि पूर्णया के बनमनखी से विधायक हैं।
  • जेडीयू एमएलए कपिल देव कामत ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • जेडीयू एमएलए दिनेश चंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली
  • साथ ही जेडीयू एमएलए रमेश ऋषिदेव ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
  • बीजेपी विधायक बृजकिशोर बिंद ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस ने मंत्री पद की शपथ ली।

महागठबंधन तोड़ छठी बार मुख्यमंत्री बने नीतीश-

  • महागठबंधन में विवाद के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर महागठबंधन तोड़ने की घोषणा कर दी थी।
  • इसके अगले दिन नीतीश ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के समर्थन से छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • शुक्रवार को बिहार में राजग की नई सरकार ने विधानसभा में बहुमत हासिल किया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें