प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी बैठक में पं दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी के मौके पर संबोधन किया।
पं.दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति का मन्त्र दिया:
- कार्यकारिणी बैठक में पं.दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी पर बैठक का सम्बोधन किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, हम भारतीय जनसंघ के भारतीय जनता पार्टी बने।
- गौरतलब है कि, कार्यकारिणी बैठक में पं.दीनदयाल उपाध्याय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
- यह कार्यक्रम केरल के कोझीकोड में आयोजित किया गया।
- पीएम ने इस मौके पर कहा कि, दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति का मन्त्र दिया।
- उन्होंने आगे कहा कि, दीनदयाल उपाध्याय जी ने हमें अन्तोदय का मन्त्र दिया था।
कुछ लोगों के आचरण से राजनीति का स्तर गिरा है:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पं.दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी के मौके पर कार्यक्रम को संबोधित किया।
- जिस दौरान उन्होंने कहा कि, कुछ लोगों के आचरण से राजनीति का स्तर गिरा है।
- उन्होंने आगे कहा कि, सच्चा नेता बनना ही पं.दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मुसलमानों को अपना समझें:
- प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, कुछ लोग भाजपा को बदनाम करने के लिए तरह-तरह के आरोप लगाते हैं।
- इसी में मोदी ने आगे कहा कि, मुसलमानों को न तिरस्कृत करें और न ही पुरस्कृत करें।
- आगे बोलते हुए पीएम ने कहा कि, मुसलमानों को परिस्कृत करें और अपना समझें।
- साथ ही पीएम ने अपील करते हुए कहा कि, समाज में कोई भी तबका अछूता नहीं हैं।
- उन्होंने कहा कि, समाज एक हिस्से का दर्द सभी का दर्द बने।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार