बीते दिनों हुए जम्मू – कश्मीर के उरी में आतंकी हमले के बाद रूस ने पाकिस्तान तो एक तगड़ा झटका दिया है। इस हमले में भारत ने दावा किया है कि यह पाकिस्तान की तरफ से कराया गया था। रूस ने भी इस में भारत का समर्थन करते हुए पाकिस्तान के साथ अपने संयुक्त सैन्य अभ्यास को रद्द कर दिया है।

हथियारों का सौदा भी किया रद्द :

  • रूस ने पाकिस्तान के साथ गिलगित और बालतिस्तान में होने वाले सैन्य अभ्यास को स्थगित कर दिया है।
  • इसके साथ ही पाक के साथ होने वाला हथियारों का सौदा भी रद्द कर दिया गया है।
  • मामले पर रूस ने साफ कह दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में भारत के साथ है।
  • इसके लिए राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अक्टूबर में द्विपक्षीय शिखर बैठक भी प्रस्तावित है।

यह भी पढ़े : ‘आतंक खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई का हम समर्थन करते हैं’- नीतीश कुमार

  • इस हमले में मारे गये सैनिकों के प्रति रूस ने शोक भी व्यक्त किया है।
  • रूस ने कहा कि इस हमले की जांच होनी चाहिए और इसके साजिशकर्ताओं को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
  • भारत की आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में रूस पूरी तरह से उसके साथ है।
  • उरी में हुए हमले की अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, कनाडा, अफगानिस्तान जैसे देशों ने भी कड़े शब्दों में निंदा की है।

यह भी पढ़े : गृह मंत्री ने उरी हमले पर बुलाई हाईलेवल मीटिंग!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें