बुधवार को पश्चिम बंगाल के सुकना में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर चीता क्रैश हो गया, यह हादसा सुबह करीब 10.30 बजे हुआ था।
हादसे में सेना के 3 अधिकारियों की मौत:
- 30 नवम्बर की सुबह करीब 10.30 बजे पश्चिम बंगाल में भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था।
- यह हादसा पश्चिम बंगाल के सुकना इलाके में हुआ था।
- दुर्घटनाग्रस्त होने के समय विमान में करीब आधा दर्जन सैनिक सवार थे।
- जिनमें से सेना के 3 अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गयी थी।
- इसके अलावा 1 जूनियर कमीशंड अधिकारी की हालत बेहद नाजुक है।
जांच के आदेश दिए गए:
- बुधवार 30 नवम्बर को भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर सुकना में क्रैश हो गया था।
- जिसमें 3 अधिकारियों की मौत हो गयी है, वहीँ 1 जवान की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही थी।
- वहीँ सेना ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
- इसके साथ ही जांच रिपोर्ट पर कड़ी कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं।
लैंड करते वक़्त हुआ हादसा:
- पश्चिम बंगाल के सुकना इलाके में बुधवार की सुबह चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था।
- सेना ने इसमें जानकारी दी है कि, एरिया सर्वे के लिए दो हेलिकॉप्टर गए थे।
- वापसी में लैंडिंग के दौरान ये हादसा हुआ, दो में से एक विमान ने सेफ लैंडिंग कर ली।
- लेकिन दूसरा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
- प्रथम दृष्टया यह मामला तकनीकी गड़बड़ी का लग रहा है, जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: नगरोटा-साम्बा में हमले के अगले दिन फिर शुरू हुआ ‘काम्बिंग ऑपरेशन’!
ये भी पढ़ें: नगरोटा आतंकी हमले में 2 अफसर समेत सेना के 7 जवान शहीद!
ये भी पढ़ें: नगरोटा, सांबा आतंकी हमले में प्रयोग किये गए सबसे आधुनिक हथियार !
ये भी पढ़ें: सरकार का आयकर संशोधन बिल यानी ‘पे टू मोदी’ स्कीम!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार