दुबई के पास समुद्री जहाज में करीब 100 भारतीय नाविक फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी 100 नाविक 22 जहाज पर फंसे हैं। खबरों के मुताबिक उन्होंने दुबई स्थित कॉन्स्युलेट जनरल में मदद की गुहार लगाई है।

 यह भी पढ़ें… नंबर वन देश बनना है तो बंद करना होगा नंबर दो के काम: जयंत सिन्हा

नाविकों ने किया इंडियन कॉन्स्युलेट में फोन :

  • खबरों के मुताबिक 22 जहाज पर मौजूद करीब 100 भारतीय नाविकों ने इंडियन कॉन्स्युलेट में फोन किया है।
  • एक अफसर के अनुसार हम करीब 22 जहाज पर मौजूद नाविकों से बात कर रहे हैं।
  • कहा कि वहां मौजूद नाविकों के काफी तनाव भरे फोन आ रहे हैं।
  • बताया कि भारतीयों के अलावा जहाज पर श्रीलंका, फिलीपींस, म्यांमार और पाकिस्तान के भी नाविक हैं।

 यह भी पढ़ें…  जल्द ही डिजाइनर वर्दी में नजर आएंगे रेलवे कर्मचारी!

तकलीफों से गुजर रहे नाविक :

  • नाविकों ने कम सैलरी, खाना और साफ पानी न मिलना, फ्यूल और परेशानी भरी जिंदगी की बात कही है।
  • कई नाविकों का कहना है कि उन्हें कई महीनों से सैलरी ही नहीं मिली।
  • नाविकों से कहा गया है कि उन्हें तभी घर जाने दिया जाएगा, जब वे पेंडिंग रकम चुका देंगे।
  • कॉस्युलेट का कहना है कि बकाया रकम के सैटलमेंट, खाना-पानी और फ्यूल के लिए शिप मालिकों और एजेंट्स से भी बातचीत की गई थी।
  • बीते हफ्तों में 6 जहाज MV गल्फ पर्ल, MV अयाह, एंजाज 2, MV सलेम, MV रॉक और AI हमद से 36 नाविकों को उनके घर भेजा।
  • कुछ मामलों में कॉस्युलेट ने नाविकों के लिए खाना-पानी का इंतजाम किया और मोबाइल रिचार्ज कराया।

 यह भी पढ़ें… राजस्थान: लड़कियों के जींस पहनने और मोबाइल रखने पर पाबंदी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें