कांग्रेस की चार राज्यों में हुई हार के बाद पार्टी के अंदर उथल-पुथल मची हुई है जो अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने दो दिन पूर्व ही बयान दिया था कि पार्टी को सर्जरी की जरुरत है। पार्टी के अन्य नेताओं ने भी पार्टी की रणनीति में बदलाव की बात कही थी।
ए के एंटनी ने 2014 में हुई हार के कारणों पर बनाई हुई अपनी रिपोर्ट भी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दी है। लेकिन आजतक इस रिपोर्ट पर कोई बात आगे नहीं बढ़ी थी। दिग्विजय सिंह ने प्रियंका गांधी को भी लाने की बात कही थी। साथ ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
इस दौरान सोनिया गांधी को कुछ सुझाव दिए गए हैं :
- राहुल गांधी पार्टी का भविष्य हैं, वो अपने विचारों को ज्यादा तेजी से और खुलकर जनता के सामने रखें। पार्ट टाइम राजनीति छोड़नी होगी राहुल को।
- देश बदल रहा है, इसलिए युवाओं को ज्यादा जगह दी जाए।
- सोशल मीडिया का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा हो, इसकी जरुरत को समझा जाये।
- चुनाव प्रचार में पुराने तरीकों की बजाय आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल हो।
- हिन्दू कट्टरवाद हो या मुस्लिम कट्टरवाद, कांग्रेस को इनके खिलाफ खड़ा होना होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Kamal Tiwari
Journalist @weuttarpradesh cover political happenings, administrative activities. Blogger, book reader, cricket Lover. Team work makes the dream work.