भारतीय कप्तान विराट कोहली की सफलता के बारे में किसी विचार या शब्दों की आवश्यकता नहीं है। कप्तान विराट का नाम ही उनकी सफलता का बखान करता है। लेकिन विराट की सफलता के पीछे किसका हाथ है इस बारे में विराट कोहली ने खुलासा किया।

विराट ने इन्हें दिया अपनी सफलता का श्रेय-

  • कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है।
  • इस तस्वीर में कोहली अपने हाथ में एक किताब पकड़े हुए है।
  • तस्वीर में कोहली ने जो किताब पकड़ी है उसका नाम है ‘ऑटोबायोग्राफी ऑफ अ योगी’ है।
  • इस किताब को लेकर विराट ने लिखा, ‘मुझे यह किताब बहुत पसंद आई।’
  • आगे उन्होंने लिखा कि यह किताब सबको पढ़नी चाहिए।

  • उन्होंने कहा कि यह किताब आपके जीवन के प्रति आपके रवैये को बदल देगी।
  • बता दें कि ‘ऑटोबायोग्राफी ऑफ अ योगी’ गुरु परमहंस योगानंद की आत्मकथा है जो साल 1946 में प्रकाशित हुई।
  • सिर्फ विराट कोहली ही नहीं, बल्कि एप्पल के सह संस्थापक, सीईओ और चेयरमैन स्टीव जॉब्स भी इस किताब के बहुत बड़े प्रशंसक थे।
  • इस किताब ने तो मानो उनकी दुनिया ही बदल दी।

यह भी पढ़ें: राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के कप्तानी से हटाए गए महेंद्र सिंह धोनी

यह भी पढ़ें: भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम को किया जायेगा सम्मानित!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें