आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2017 में भारत को ग्रुप-ए में जगह दी गई है। भारतीय महिला टीम इस गु्रप में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा।

कोलंबो में होगा विश्व कप क्वालीफायर 2017-

  • आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2017 में भारत को ग्रुप-ए में शामिल किया गया है।
  • इस ग्रुप में श्रीलंका के खिलाफ 24 मैचों में भारत का जीत-हार का रिकॉर्ड 22-1 का है।
  • श्रीलंका ने 2013 में भारत के खिलाफ एकमात्र जीत हासिल की थी।
  • श्रीलंका ने भारत को 138 रन से हराकर प्रारंभिक दौर से ही बाहर कर दिया था।
  • भारत और श्रीलंका इस टूर्नामेंट के पहले दिन एक दूसरे से भिड़ेंगी।
  • यह टूर्नामेंट सात से 21 फरवरी तक कोलंबो में होगा।
  • ग्रुप-ए में भारत और श्रीलंका के अलावा आयरलैंड, जिम्बाब्वे और थाईलैंड भी शामिल है।
  • भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा कि टीम इंडिया किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेगी।
  • उन्होंने कहा, ‘श्रीलंका से हमें चार साल पहले हार मिली थी, उसके बाद हर मैच में हमने उसे हराया है।’
  • आगे उन्होंने कहा, ‘हमारे पास संतुलित और अनुभवी टीम है जिससे श्रीलंका की धीमी विकेटों पर मदद मिलेगी।’

यह भी पढ़ें: ब्लाइंड क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने किया अपनी जीत का आगाज़

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड को हराया तो कप्तान कोहली के नाम हो जाएगा ये विराट रिकॉर्ड

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें