कबड्डी विश्व कप-2016 का खिताबी मुकाबला मौजूदा चैंपियन भारत और ईरान के बीच शुरू हो गया है। फाइनल मैच द एरेना बाय ट्रांसस्टेडिया में रात आठ बजे से खेला जा रहा है। पहले यह मुकाबला 9 बजे से खेला जाना था, लेकिन इसके समय में परिवर्तन कर दिया गया है। भारत ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कबड्डी वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। इस मैच के हीरो रहें रेडर अजय कुमार। अजय कुमार इस पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक रेड प्वाइंट लेने वाले खिलाड़ी भी बन गये।

फर्स्ट हॉफः

  • भारत ने अच्छी शुरूआत करते हुए पहला अंक जुटा लिया है।
  • पहले चार मिनट तक खेल 2-2 की बराबरी पर रहा।
  • 12वें मिनट में स्कोर 7-7 की बराबरी पर रहा।
  • 13वें मिनट में ईरान ने बढ़त बनाते हुए स्कोर 7-9 कर लिया।
  • 14वें मिनट से पहले भारत ने एक सबस्टीट्यूट किया और ईरान ने 2 अंको की बढ़त बनाये रखी।
  • 15वें मिनट में अनूप ऑउट हुए लेकिन डिफेंस ने सुपर टैकल के बाद स्कोर 9-10 हो गया।
  • 16वें मिनट में मिराज के रनिग किक से ईरान ने स्कोर 9-11 कर लिया।
  • इसके साथ एक बाऱ फिर भारत के पास सिर्फ दो खिलाड़ी बचे हैं।
  • 17 वें मिनट में मिराज ने एक और टच करते हुए स्कोर 9-12 कर लिया।
  • मिराज की इस रेड के साथ ही भारत पर ऑल आउट का खतरा मंडरा रहा है।
  • ऑल आउट के खतरे को टालते हुए नितिन ने एक बोनस और एक टच प्वाइंट के साथ स्कोर 11-12 हुआ।
  • 18 वें मिनट में भारतीय टीम ऑल आउॉ हो गयी और ईरान ने 12-16 की बढ़त बना ली।
  • 19वें मिनट में राहुल टैकल हो गये और ईरान की लीड बढ़कर 12-17 की हो गयी।
  • 20 वें मिनट में अनूप कुमार ने बोनस लेकर स्कोर 13-18 किया।
  • खेल का पहला हॉफ खत्म होने तक स्कोर 13-18 रहा।
  • पहले हॉफ में भारत का डिफेंस कुछ खास कमाल नहीं कर सका। वहीं ईरान का डिफेंस मजबूत दिखाई दिया।

सेकेंण्ड हॉफः

  • 21वें मिनट में कोई स्कोर नहीं हुआ और स्कोर 13-18 रहा।
  • 22 वें मिनट में मिराज शेख डू और डाई रेड में बिना कोई प्वाइंट लिये वापस चले गये।
  • यहां एक विवाद भी हुआ जिसमें मनजीत सेल्फ ऑउट हो गये और स्कोर 13-19 हो गया।
  • 23 वें मिनट में भारत की डू और डाई रेड में अजय ने बोनस लेकर स्कोर 13-29 कर दिया।
  • 24 वें मिनट में कोई प्वाइंट नहीं बना स्कोर 13-19 रहा।
  • 25 वें मिनट में अजय ठाकुर ने ईरान के दो खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया और स्कोर 16-19 हो गया।
  • 25 वें मिनट में भारत ने टीवी रिव्यू मांगा जो सफल रहा ।
  • डू और डाई रेड होने के कारण ईरान खिलाड़ी को आउट करार दिया गया और स्कोर 17-19 हो गया।
  • 26वें मिनट में कोई प्वाइंट नहीं बना और स्कोर 17-19 रहा।
  • 27 वें मिनट में भी कोई प्वाइंट नहीं बना।
  • 28वें मिनट में सुरजीत डू और डाई रेड में ऑउट हो गये।
  • ईरानर की डू और डाई रेड में भारत ने बेहतरी डिफेंस दिखाते हुए स्कोर 18-20 कर दिया।
  • अजय ठाकुर ने भारत के लिए रे़ड में एक और प्वाइंट लेकर स्कोर 19-20 कर दिया।
  • 29 वें मिनट में अजय ठाकुर ने बेहतरीन रेड करते हुए स्कोर 20-20 से बराबर कर दिया।
  • इसके साथ ही अब ईरान के पाले में सिर्फ दो खिलाड़ी बचे हैं।
  • 30वें मिनट में अजय ने एक और रेड प्वाइंट लेकर स्कोर 21-20 कर दिया।
  • ईरान ने डू और डाई रेड में एक बोनस लिया लेकिन रेडर ऑउट हो गया।
  • 30वें मिनट में भारत ने ईरान पर 24-21 से बढ़त बना ली।
  • 31वें मिनट में संदीप नरवाल ने बेहतरीन डिफेंस का नमूना पेश करते हुए स्कोर 25-21 कर दिया।
  • संदीप ने सिर्फ एक हाथ से ही विरोधी खिलाड़ी को नॉक कर दिया।
  • रेड में अजय ठाकुर लगातार कमाल कर रहें हैं अजय ने एक और रेड प्वाइंट लेकर स्कोर 26-21 कर दिया।
  • खेल के 32 वें मिनट में भारतीय डिफेंस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्कोर 27-21 कर दिया।
  • 33 वें मिनट में ईरान ने एक सबस्टीट्यूट किया।
  • ईरान को मिले बोनस के साथा स्कोर 27-22 हो गया।
  • भारत ने अंपायर के बोनस के फैसले को चैलेंज किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
  • 34 वें मिनट में सबस्टीट्यूट करके राहुल चौधरी कोर्ट के अंदर आ गये।
  • नितिन तोमर ने बेहतरीन रेड करते हुए ईरान के दो खिलाडियों को ऑउट कर दिया।
  • इसके बाद की रेड में राहुल चौधरी टैकल हो गये और स्कोर 29-24 हो गया।
  • 35 वें मिनट में स्कोर 29-24 रहा।
  • 36 वें मिनट में सुरजीत ने बेहतर ब्लाक करके स्कोर 30-24 कर दिया।
  • 37 वें मिनट में अजय ठाकुर ने दोनों ईरानी खिलाड़ियों को आउट कर दिया।
  • इसके साथ ही ईरान की टीम दूसरी बार ऑल आउट हो गयी और भारत ने 10 अंकों की बढ़त बना ली।
  • 38 वें मिनट में मिराज ने टीवी रिव्यू लेकर रेड में 2 प्वाइंट की मांग रखी, जो सफल रहा।
  • इसके बाद स्कोर 34 -3-27 हो गया।
  • 39वें मिनट में सुरजीत ने मिराज को टैंकल करके स्कोर 35-27 कर दिया।
  • अजय ठाकुर डू और डाई रेड में आउट हुए और स्कोर 35-28 हो गया।
  • 40 वें मिनट में गुलाम सेल्फ ऑउट हो गये।
  • अनूप ने रेड में एक और प्वाइंट लेकर स्कोर 37-28 कर दिया।
  • ईरान ने रेड में एक प्वाइंट लिया और नितिन ने एक रेड प्वाइंट लेकर स्कोर 38-29 कर दिया।
  • इसी के साफ समय समाप्त हो गया।
  • भारतीय टीम ने सेकेण्ड हॉफ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

 

पहले दो खिताबी भिड़त भारत के नामः

  • इससे पहले भारत दो बार वर्ल्ड कप के फाइनल में ईरान से भिड़ चुका है।
  • भारत ने उसे 2004 में 55-27 और 2007 में 29-19 से हराकर खिताब जीत लिया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें