भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज़ खिलाड़ी अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में क्रिकेट अकादमी में बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाएंगे।

स्पोटर्स अकादमी के मेंटर होंगे धोनी-

  • खबर के अनुसार तीन दिन पहले लखनऊ की एक कंपनी ने रांची में धोनी के घर पर मुलाकात की।
  • उन्होंने धोनी से अपने प्रोजेक्ट के बारे में बात की।
  • कंपनी के मालिकों ने धोनी के साथ एक अनुबंधन भी साइन किया है।
  • यह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के पास तैयार होगा।
  • इसके मेंटर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी होंगे।
  • इसमें बच्चों के रहने के साथ उनकी पढ़ाई का भी इंतजाम होगा।
  • क्रिकेट की बारीकियां तो बच्चे धोनी से सिखेंगे।
  • जबकि पढ़ाई के लिए एक संस्थान से टाई-अप किया गया है।

अप्रैल से शुरू हो सकता है पश्चिम बंगाल क्रिकेट अकादमी-

  • पश्चिम बंगाल के 24 परगना में आवासीय क्रिकेट अकादमी अप्रैल से शुरू होने की संभावना है।
  • इस अकादमी में धोनी अपने मित्र मिहिर दिवाकर से जुड़े है।
  • यह अकादमी दो सौ एकड़ में लगभग बन रही है।
  • भारत की यह पहली अकादमी होगी जहां खेल के साथ-साथ पढ़ाई भी होगी।

यह भी पढ़ें: इन दिग्गज महिला खिलाड़ियों की खूबसूरती देखकर आप हो जाएंगे इनके फैन!

यह भी पढ़ें: अब 5 गुना ज्यादा सैलरी मिलेगी क्रिकेटरों को!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें