भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मनदीप अंतिल जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे है. बीत दिन उनकी सगाई रतनगढ़ की रहने वाली मोनिका दहिया से हुई है। दोनों 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे।

पारिवारिक रजामंदी से हो रही शादी-

  • मनदीप अंतिल की सगाई में खेल जगत की कई हस्तियों शामिल रही।
  • इस मौके पर मनदीप अंतिल बेहद खुश नज़र आये।
  • उन्होंने बताया कि यह शादी पारिवारिक रजामंदी से तय हुई है।

कौन हैं मोनिका दहिया-

  • मनदीप अंतिल की मंगेतर मोनिका सोनीपत जिले के गांव रतनगढ़ से संबंध रखती हैं।
  • मनदीप अंतिल ने बताया कि मोनिका उनकी भाभी की दूर की एक रिश्तेदारी में पड़ती हैं।
  • मोनिका बी. टेक कर चुकी है।
  • इसके अलावा वो हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा और केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा भी क्लियर कर चुकी हैं।

कई बार टीम कीकप्तानी कर चुकें हैं मनदीप-

  • मनदीप अंतिल की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने 2016 साउथ एशियाई गेम्स में रजत पदक जीता था।
  • इसके अलावा वो कई बार जलान शाह हॉकी कप भी खेल चुके हैं।
  • मनदीप अंतिल सात भाइयों में वह सबसे छोटे हैं।
  • उनके 2 बड़े भाई प्रदीप और संदीप आंतिल भी हॉकी प्लेयर हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी में टुंडे मिले या न मिले, गुंडे न मिले: मोहम्मद कैफ

यह भी पढ़ें: IPL 10: चीयरलीडर्स को हटाकर चौके-छक्के पर बजा सकते है राम धुन!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें