भारतीय नौसेना को जल्द ही एक मिसाइल डिस्ट्रॉयर युद्धपोत मिलने वाला है, जिसकी लॉन्चिंग शनिवार को की जाएगी।
मुंबई में होगी लॉन्चिंग:
- भारतीय नौसेना लगातार समुद्र में अपनी ताकत बढ़ा रहा है।
- जिसके तहत हर साल नए युद्धपोतों का निर्माण किया जा रहा है।
- शनिवार को मुंबई में नौसेना के लिए तैयार किये जा रहे एक मिसाइल डिस्ट्रॉयर युद्धपोत की लॉन्चिंग रखी गयी है।
- युद्धपोत का नाम ‘मोरमुगाओ’ रखा गया है।
- लॉन्चिंग की अध्यक्षता नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लाम्बा करेंगे।
- मझगांव डाकयार्ड लिमिटेड इस जंगी जहाज को तैयार कर रहा है।
जंगी जहाज की खासियतें:
- मोरमुगाओ कोलकाता क्लास का दूसरा जंगी जहाज है।
- कोलकाता क्लास का पहला जहाज विशाखापत्तनम में बनकर तैयार हो रहा है।
- वहीँ उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मोरमुगाओ करीब 2 साल में नौसेना के बेड़े में शामिल हो जायेगा।
- कंपनी ने इसे ‘प्रोजेक्ट-15बी नाम दिया है।
- नौसेना के जंगी बेड़े में शामिल होने के बाद इसे आईएनएस-मोरमुगाओ कहा जायेगा।
- सूत्रों के मुताबिक, मोरमुगाओ जहाज पूरी तरह से स्वदेशी है।
- साथ ही इसमें भारत में निर्मित दुनिया की पहली क्रूज मिसाइल ब्रम्होस से लैस किया जायेगा।
- इजराइल के साथ मिलकर बनी बराक-8 मिसाइल को भी इस जहाज पर तैनात किया जायेगा।
- मोरमुगाओ नाम गोवा के सबसे पुराने बंदरगाह के नाम पर रखा गया है।
- इस जंगी जहाज को ‘सागर-विनाशक’ भी कहा जा रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार