उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार में पारिवारिक मतभेद बढ़ता ही जा रहा है, इस बीच बुधवार को सीएम अखिलेश ने इन सभी के पीछे अप्रत्याशित रूप से कारण का जिक्र कर दिया।

बिना नाम लिए ‘अमर सिंह’ पर हमला:

  • सीएम अखिलेश ने सपा सरकार में मचे घमासान के लिए बिना नाम लिए अमर सिंह को जिम्मेदार बता दिया है।
  • 5 केडी स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री अखिलेश ने चेक वितरित करने के दौरान अपने संबोधन में ये बात कही।
  • उन्होंने कहा था कि, घर से बाहर के लोग आकर अब बताएँगे की पार्टी कैसे चलेगी?
  • सीएम अखिलेश ने यह बात पूरी तरह से अमर सिंह के लिए कही थी।
  • कार्यक्रम में सीएम ने आगे बोलते हुए कहा था कि, मुख्य सचिव कैसे हटे, ये क्या बाहर के लोग तय करेंगे?
  • ऐसी अटकले भी लगायी जा रही हैं कि, दीपक सिंघल को इसलिए हटाया गया था क्योंकि वो अमर सिंह की पार्टी में गए थे।
  • गौरतलब है कि, सीएम को भी इस पार्टी में आमंत्रित किया गया था, पर वो नहीं गए थे।

सरकार का झगड़ा, परिवार का नहीं:

  • 5 केडी में चेक वितरण के समय सीएम अखिलेश पूरी तरह से अमर सिंह पर उखड़े नजर आये।
  • हालाँकि, उन्होंने पूरे संबोधन में अमर सिंह का नाम नहीं लिया।
  • परन्तु, बिना नाम लिए भी सीएम बहुत कुछ बोल गये।
  • उन्होंने कार्यक्रम में ये भी कहा था कि, सरकार का झगड़ा है, परिवार का नहीं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें