[nextpage title=”amar singh” ]

समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह भले पार्टी से बाहर हों मगर किसी भी मौके पर वे सपा और अखिलेश यादव पर बयान देने का मौक़ा नहीं छोड़ते हैं। मगर इस बार अखिलेश यादव के साथ ही महानायक अमिताभ बच्चन पर बड़ा बयान दे दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”amar singh2″ ]

अमर सिंह ने दिया बयान :

  • समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह ने आज मीडिया से बातचीत की थी।
  • इसमें उन्होंने देश में चल रहे विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी।
  • अमर सिंह की बातचीत में ताज महल, गुजरात चुनाव, आतंकवादी आदि विषय प्रमुख रहे।
  • गुजरात चुनाव पर अमर सिंह ने कहा कि हार्दिक पटेल केशुभाई पटेल से बड़े नही है।
  • कांग्रेस के बैशाखी बने केशुभाई की समानता को तोड़ मोदी जी तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने।
  • उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन गुजरात चुनाव प्रचार करे तो अच्छी बात है।
  • अभी तक उन्होंने केवल राजनीति पार्टियों से लाभ ही लिया है।
  • पूर्व सपा नेता ने कहा कि देश मे मोदी जी के टक्कर में 1 से 10 स्थान तक कोई नही है।

ये भी पढ़ें, निकाय चुनाव के पहले बीजेपी छोड़ ये नेता हुआ सपा में शामिल

अखिलेश पर की टिप्पणी :

  • कांग्रेस नेता अहमद पटेल पर भी राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने टिप्पणी की।
  • उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही आतंकी सक्रिय होने लगते हैं।
  • अहमद पटेल के यहां से आतंकी पकडा जाना कोई बड़ी बात नही है।
  • सभी मुसलमान आतंकी नही होते लेकिन जो आतंकी पकड़े जाते हैं वह मुसलमान होते हैं।
  • ताजमहल पर अमर सिंह ने कहा कि ताजमहल मकबरा है, वहां चालीसा पढ़ना अनावश्यक है।
  • इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बयान दिया।
  • राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव पहले अपने पिता को सम्मान दे।
  • उसके बाद निकाय चुनाव की रणनीति उनके साथ मिलकर बनाए।

ये भी पढ़ें, कुछ ऐसा होगा ताजमहल का स्वरुप, तस्वीर हो रही वायरल

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें