कानपुर के भौति स्थिति भारत पेट्रोलियम द्वारा पानी बहाने से किसानों की सैकड़ों बीघा खड़ी फसल बर्बाद हो गयी। किसानों ने आहत होकर जिलाअधिकारी को बुलाने और जांच करने की मांग की। फसल बर्बाद होने से किसान सड़क पर भूखों मरने के लिए हुए मजबूर हो गया है। वहीं, इलाके की महिलाएं इंसाफ मांगने को लेकर नेशनल हाइवे पर बैठ गयी। किसानों के घेराव के चलते भारत पेट्रोलियम की सैकड़ो गाड़ियां डिपो के बाहर लोड होने के लिये  रोक दी गयी है।

जिला प्रशासन के खिलाफ दे रहे है धरना

मामला कानपुर के भौति स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो  द्वारा पानी की निकासी सही से न होने के कारण किसानों की सैकड़ों बीघा  खेंतो में पानी भर जाता है। जिसके चलते खड़ी फसल बर्बाद हो जाती है। गरीब किसान आज भारत पेट्रोलियम डिपो का घेराव कर रहे हैं। और जिलाप्रशासन से न्याय की मांग कर रहे है। मामले को बढ़ते देख सचेंडी पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों की समस्या को गम्भीरता से लिया।

ये भी पढ़ें : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस खास मकसद से पहुंचे पुडुचेरी!

किसानों की मानें तो उनका साफ तौर पर कहना है कि भारत पेट्रोलियम के द्वारा 15 सालो से ऐसी समस्या आ रही है। लेकिन यहां के अधिकारी कुछ भी ऐसा नहीं करते जिससे यह समस्या का हल निकल सके और न ही किसानों की कुछ सुनते हैं।

ये भी पढ़ें : जानें: नये वित्तीय वर्ष में आपकी जेब भारी होगी या हल्की!

शिकायत करने के बाद भी नहीं सुन रहा है पेट्रोलियम डिपो

दरसल भारत पेट्रोलियम डिपो द्वारा पानी की निकासी सही तरह से नही होती क्योंकि नाली जाम होने हो जाती रहती  है। जिसकी शिकायत कई बार लिखित डिपो के अधिकारियों से की गई है पर कोई सुनवाई नही करते है। आज पूरी तरह से खेंतो में पानी भर गया है। जिससे सैकड़ो बीघा गेंहूँ की फसल जल मग्न हो गयी है। जिसके कारण आज किसान रोड पर आ गया है। और भूखों मरने के लिए मजबूर हो गया है। वहीं जब भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो वो सवालों से कन्नी काटते नजर आए, और जो जवाब दिया वो भी गोलमोल देते नजर आय़े।

ये भी पढ़ें : टाटा ने दिखाई Air India में हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें