उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बाद से सपा में शिवपाल यादव को नजरअंदाज कर दिया गया है। मगर बीते कई दिनों से शिवपाल यादव के तेवर अखिलेश यादव के लिए काफी नर्म दिखाई दे रहे हैं। अब सिकंदरा उपचुनाव में शिवपाल यादव के प्रचार करने को लेकर नरेश उत्तम (sp state president naresh uttam) ने बड़ा ऐलान कर दिया है।

नरेश ने दिया बयान :

  • गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त जीत हुई है।
  • वहीँ समाजवादी पार्टी ने भी गुजरात की 5 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से उसका पाँचों पर सूपड़ा साफ़ हो चुका है।
  • अब समाजवादी पार्टी की नजर कानपुर देहात की विधानसभा सिकंदरा में होने वाले उपचुनाव पर लगी हुई है।
  • सिकंदरा विधानसभा सीट भाजपा विधायक मथुरा पाल के निधन के बाद से रिक्त हो गयी थी।
  • इस सीट पर भाजपा ने दिवंगत विधायक मथुरा पाल के बेटे अजीत पाल को उम्मीदवार बनाया है।
  • वहीँ समाजवादी पार्टी ने सीमा सचान को अपना प्रत्याशी बनाया है।
  • सपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सिकंदरा पहुंचे हुए थे।
  • इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए गुजरात चुनाव पर अपना बयान दिया।
  • नरेश उत्तम ने आरोप लगाया कि भाजपा जनता के बल पर नहीं बल्कि EVM से चुनाव जीत रही है।
  • बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करते हुए कहा कि अगर ऐसा न हुआ तो सपा आंदोलन करेगी।
  • नरेश उत्तम ने कहा कि हमें कई गाँव घूमे हैं जिसमें सपा को समर्थन मिलता हुआ दिख रहा है।
  • सिकंदरा उपचुनाव में भी शिवपाल के प्रचार न करने के सवाल पर उन्होंने बयान दिया।
  • नरेश उत्तम ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता लगातार पार्टी का प्रचार कर रहे हैं।
  • जरूरत पड़ी तो शिवपाल यादव को प्रचार के लिए बुलाया जायेगा।
  • उन्होंने दावा किया कि परिवार में कोई रार नहीं है और सभी लोग 2019 के चुनाव की तैयारियों में जुट गये हैं।

ये भी पढ़ें : शिवपाल यादव पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने दिया बड़ा बयान

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें