यूपी के मेरठ जिला में आयोजित आरएसएस की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा में 2 लाख 51 हजार कार्यकर्ता पहुंचे। रविवार सुबह राष्ट्रोदय स्वयंसेवक समागम कार्यक्रम के लिए भूमिपूजन हुआ। इस कार्यक्रम में RSS के सह कार्यवाहक सुरेश भैया जोशी, बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी सहित हजारों की संख्या में आरएसएस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फरवरी के कार्यक्रम की अभी से तैयारी

  • जानकारी के मुताबिक, आरएसएस ने आज मेरठ के शास्त्री नगर स्थित जागृति विहार के मैदान में भूमि पूजन किया।
  • इस कार्यक्रम में करीब 20 हजार से अधिक आरएसएस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान करीब 163 मीटर लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।
  • बताया जा रहा है कि तिरंगा यात्रा काफी बड़ी थी।
  • आरएसएस का ये काफी बड़ा कार्यक्रम रहा।
  • कार्यक्रम की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।
  • कार्यकर्ताओं का कहना था कि आगामी 25 फरवरी को होने वाले राष्ट्रोदय स्वयंसेवक समागम कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन आज किया गया है।
  • 25 फरवरी 2018 को होने वाले इस कार्यक्रम के भूमि पूजन के दौरान मेरठ सहित 3 मण्डल के 20 हजार कार्यकर्ता मौजूद थे।
  • आरएसएस का अब तक का सबसे बड़ा समागम फरवरी में होगा।
  • इस कार्यक्रम में 2 लाख 51 हजार कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
  • कार्यक्रम की निगरानी के लिए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए।




UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें