उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी पर चल रहे सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश ने बिना नाम लिए इसके पीछे अमर सिंह के होने की बात कही थी।
अमर सिंह का पलटवार:
- अखिलेश यादव द्वारा बाहरी के इल्जाम के बाद अमर सिंह ने पलटवार करते हुए जवाब दिया है।
- अमर सिंह ने इस पूरे मुद्दे पर सीएम द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद अपनी सफाई पेश की है।
- उन्होंने कहा कि, मुलायम सिंह कहेंगे तो खुद को दोषी मान लूँगा।
- साथ ही अमर सिंह ने कहा कि, मैं मुलायम सिंह यादव से मुलाकात करता रहता हूँ।
- अमर सिंह मौजूदा समय में चेन्नई में है, मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस प्रकरण पर बातचीत की।
- उन्होंने कहा कि, मुलायम सिंह मुझसे प्यार करते हैं और ये बात कुछ लोगों को समस्या है।
- अमर सिंह ने आगे कहा कि, अखिलेश मेरे बच्चे की तरह हैं, लेकिन अखिलेश अब बच्चे नहीं हैं, बड़े हो गए हैं।
- साथ ही उन्होंने सीएम को नसीहत भी दे डाली।
- अमर सिंह ने कहा कि, अखिलेश को कल और आज में समन्वय करना सीखना होगा।
- सपा नेता का नाम लिए बिना उनपर आरोप लगाने की बात पर भी उन्होंने जवाब दिया।
- अमर सिंह ने कहा कि, अखिलेश ने आज तक मुझे कुछ नहीं कहा है, इसलिए मैं भी किसी मुद्दे पर टिप्पणी नहीं करूँगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार