[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह सपा से निकाले जाने के बाद से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बयान देते हुए नजर आते हैं। जब सपा में चुनाव चिन्ह के लिए दोनों गुट लड़ रहे थे, उस समय अमर सिंह ने मुलायम का साथ दिया था। मगर हमेशा अखिलेश पर निशाना साधने वाले अमर सिंह ने कुछ ऐसा कहा (amar singh statement), जो सभी को हैरान कर देगा।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

जयपुर में बोले अमर सिंह :

  • सपा के पूर्व नेता अमर सिंह यूपी चुनाव के बाद से सपा अध्यक्ष अखिलेश पर आक्रामक बने हुए हैं।
  • आये दिन अपने बयानों में अमर सिंह ने अखिलेश को सपा का सबसे बड़ा दुश्मन बताते रहते हैं।
  • मगर आज अमर सिंह ने अपने सुर बदलते हुए अखिलेश की जगह मुलायम पर बयान दिया है।
  • सपा के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह जयपुर में एक कार्यक्रम में आये थे।
  • इस दौरान उन्होंने अखिलेश की जगह मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया।
  • अमर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह ने मुझे एक वेश्या की तरह इस्तेमाल किया था।
  • पूर्व सपा नेता ने कहा कि मुलायम मुझे छिपकर बुलाते थे जैसे एक वैश्या को बुलाया जाता है।
  • अपने बयान में अमर सिंह ने सपा के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाए रखा।

ये भी पढ़ें, केशव ने खुद किया खुलासा, ये नेता होगा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार

  • मगर भाजपा और संघ के लिए अमर सिंह के तेवर नर्म ही दिखाई दिए।
  • साथ ही अमर सिंह के बयानों में भाजपा में जाने की इच्छा भी दिखाई दी।
  • अमर सिंह ने कहा कि भाजपा का पहले निमंत्रण आये तो इस बारे में सोचा जायेगा।
  • साथ ही देश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलामानों पर उन्होंने बयान दिया।
  • अमर सिंह ने कहा कि ये रोहिंग्या मुसलमान आतंकी संगठनों से जुड़े हुए हैं।
  • उन्होंने कहा कि ट्रेन की पटरियां उखाड़ने का भी यही मुख्य कारण है।
  • पीएम के बारे में उन्होंने कहा कि वो जो भी फैसला लेंगे, वो देश के हित में होगा।

ये भी पढ़ें, ‘फर्जी बाबाओं’ की लिस्ट बनाने वाले महंत ट्रेन से अचानक हुए लापता

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें