भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को लखनऊ के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी में ‘यूपी के मन की बात’ कार्यक्रम के तहत युवाओं से बात की। इसके साथ ही अमित शाह ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
नोटबंदी पर बोले अमित शाह:
- बीबीडी में यूपी के मन की बात कार्यक्रम के तहत अमित शाह ने नोटबंदी पर अपना बयान दिया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, नोटबंदी से कालाधन समाप्त होगा।
- उन्होंने आगे कहा कि, नोटबंदी से विरोधियों के चेहरे मुरझा गए हैं।
- राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि, भाजपा भारत को विश्व का सबसे शक्तिशाली देश बनाना चाहती है।
- साथ ही अमित शाह ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि, युवा विकास की राजनीति समझें।
सपा-बसपा को उखाड़ फेंके, परिवर्तन करें:
- अमित शाह ने आगे कहा कि, हमारे विरोधियों के पास कोई विज़न नहीं है।
- उन्होंने आगे कहा कि, सपा-बसपा की सरकारें उखाड़कर फेंक दीजिये और परिवर्तन करिए।
हर गांव में बिजली पहुंचाना जाते हैं:
- कार्यक्रम में अमित शाह ने आगे कहा कि, भाजपा उत्तर प्रदेश का विकास करना चाहते हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा यूपी के हर गांव में बिजली पहुंचाना चाहती है।
- साथ ही अमित शाह ने ये भी कहा कि, युवाओं के आईडिया हमारे लिए मार्गदर्शन हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार