उत्तर प्रदेश के 2017 विधानसभा चुनाव में अब एक महीने का समय बचा हुआ है, जिसके चलते राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम पर मंथन करना शुरू कर दिया है। वहीँ सूबे में बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर किसी ने भी अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा अभी तक नहीं की है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ले रहे हैं बैठक:

  • उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में अब लगभग एक महीने का समय बचा हुआ है।
  • जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यूपी चुनाव के तहत बैठक का रहे हैं।
  • बैठक का आयोजन दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में किया गया।
  • जिसमें यूपी चुनाव से जुड़े पदाधिकारियों के साथ ही राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल हैं।
  • अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक शुरू हो गयी है।
  • बैठक में यूपी चुनाव प्रभारी ओम माथुर, भाजपा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य मौजूद हैं।
  • इसके अलावा बैठक में श्रीकान्त शर्मा भी मौजूद हैं।
  • उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल भी बैठक में मौजूद हैं।

प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा:

  • बैठक में यूपी चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों के नाम की सूची पर चर्चा हो रही है।
  • सूत्रों के मुताबिक, पहले चरण के चुनाव के लिए भाजपा 14 जनवरी की शाम या 15 जनवरी को सूची जारी कर सकती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें