भारतीय जनता पार्टी को असम चुनावों में भारी सफलता दिलाने वाले महेंद्र सिंह ने राजधानी लखनऊ में प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि, विधानसभा चुनावों में पार्टी की ही सरकार बनेगी।

असम जैसी जीत पर भरोसा:

  • असम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को भारी सफलता दिलाने वाले महेंद्र सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि, आगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा की ही सरकार बनेगी।
  • उन्होंने कहा कि, पार्टी को प्रदेश में असम जैसी ही सफलता मिलेगी।
  • गौरतलब है कि, महेंद्र सिंह असम चुनावों में भाजपा के चुनाव प्रभारी बनाये गए थे।
  • असम चुनाव में भाजपा ने आशातीत सफलता हासिल करते हुए बहुमत के साथ सरकार बनायी है।
  • उन्होंने कहा कि, असम की तर्ज पर ही पार्टी 2017 के चुनाव लड़ेगी।
  • असम चुनाव प्रभारी रहे महेंद्र सिंह ने ये भी कहा कि, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का सीएम होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें