उत्तर प्रदेश के नोएडा में नक्सलियों की गिरफ़्तारी के बाद आतंकवाद निरोधक दस्ते के आईजी असीम अरुण ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
नोएडा में बेस बना रहे थे नक्सली:
- यूपी एटीएस के आईजी असीम अरुण ने नोएडा में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
- जिसमें उन्होंने एटीएस द्वारा पकड़े गए 11 नक्सलियों के संदर्भ में जानकारी दी।
- एटीएस आईजी असीम अरुण ने जानकारी दी कि, नक्सली नोएडा में बेस बनाने की तैयारी कर रहे थे।
- असीम अरुण ने आगे जानकारी दी कि, नोएडा में नक्सलियों ने मकान किराये पर लिया था।
- गौरतलब है कि, एटीएस ने बीते 12 घंटों में 11 नक्सलियों को नोएडा और चंदौली से पकड़ा है।
- असीम अरुण ने आगे बताया कि, नक्सलियों के पास से एके-47 भी बरामद हुई है।
- बरामद एके-47 को कहीं से लूटा गया था।
पकड़े गए 9 नक्सली:
- यूपी एसटीएफ द्वारा पकड़े गए 9 नक्सलियों में से 4 बिहार के रहने वाले हैं।
- पकड़े गए 9 नक्सलियों का ब्यौरा निम्न है।
- रंजीत पासवान उर्फ़ संतोष, चंदौली, उत्तर प्रदेश।
- पवन झारखण्ड उर्फ़ भाई जी, रूद्रपुर, मधुबनी बिहार।
- सचिन कुमार, ग्रेटर नोएडा।
- कृष्ण कुमार राम, सासाराम बिहार।
- सूरज, फतेहाबाद बुलंदशहर, यूपी।
- आशीष सारस्वत, अलीगढ़, यूपी।
- सुनील कुमार यादव, सासाराम, बिहार।
- बृज किशोर तोमर उर्फ़ लल्लू अलीगढ़, यूपी।
- शैलेन्द्र कुमार, बक्सर, बिहार।
बरामद हथियार:
- पकड़े गए नक्सलियों के पास से 6 पिस्टल, 50 कारतूस, 3 कार, 13 मोबाइल।
- इसके अलावा 45 जिलेटिन छड़ें, 125 डेटोनेटर और 2 लैपटॉप बरामद हुए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार