भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आज बड़ा बयान देते हुए कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। भाजपा के सीएम चेहरे के सवाल पर केशव ने साफ किया कि पार्टी बिना सीएम के चेहरे के चुनाव में उतरेगी। केशव मौर्य ने कहा कि 2017 के चुनाव में पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी को चेहरा होंगे।

  • आज सुबह बरेली पहुंच केशव मौर्या ने प्रेस वार्ता में प्रदेश की सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
  • केशव ने कहा कि प्रदेश के हित के लिए सपा, बसपा का अंत ज़रूरी है, यह दोनों पार्टियां प्रदेश के विकास में बाधक है।
  • समाजवादी पार्टी में मची खींचतान से प्रदेश का भारी नुकसान हुआ है।
  • उन्होंने कहा कि जिस तरह से सपा के हालात हैं ऐसे में अखिलेश यादव सैफई कुनबे के अंतिम शासक होंगे।
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल है।
  • केशव ने आरोप लगाया कि प्रशासन को मुख्यमंत्री का और आयोजकों को सपा प्रदेश अध्यक्ष का समर्थन प्राप्त है।
  • यही कारण है कि बनारस भगदड़ मामले में कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है।

“मायावती का बयान आकाश पर थूकने जैसा”- केशव मौर्य!

सपा कर रही मुस्लिम तुष्टिकरणः

  • तीन तलाक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह चुनावी मुद्दा नही बल्कि महिलाओं के सम्मान का सवाल है।
  • केशव ने कहा कि हर धर्म में महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए।
  • उन्होंने कहा की दशहरे और मुहर्रम पर प्रदेश में कई जगह पर साम्प्रदायिक हिंसा हुई।
  • प्रदेश की सपा सरकार ने इसमें एक पक्षीय कार्यवाही की। सपा मुस्लिम तुष्टिकरण करने में लगी हुई है।
  • इसलिए जहाँ कहीं भी हिंसा हुई है वहां पर बीजेपी टीम भेजकर जाँच करेगी।
  • वही पीएम मोदी के दशहरे के अवसर पर लखनऊ में जय श्री राम का नारा लगाने पर कहा कि दशहरे दिन मोदी जी जय श्री राम नहीं कहते तो क्या अल्लाह हो अकबर कहते।

अखिलेश और राहुल एक ही खोटे सिक्के के दो पहलू हैं- केशव मौर्या

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें