उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के चुनाव घोषणापत्र में जनता को स्मार्टफोन देने की बात कही है।

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना लक्ष्य :

  • सीएम अखिलेश ने एक कार्यक्रम में कहा कि बढ़ती हुई प्रतिस्पर्धा के कारण लगता है लैपटॉप के साथ साथ मोबाइल भी बांटना पड़ेगा।
  • बढती टेक्नोलोजी में उत्तर प्रदेश की भागीदारी को आगे बढाने के लिए हम इस बारे में सोच सकते है।
  • समाजवादी पार्टी ने 2012 विधानसभा चुनाव में अपने घोषणापत्र में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटाप देने का वादा किया था।
  • जिसे उन्होंने निभाते हुए मेधावियों छात्र – छात्राओं को लैपटॉप बांटे भी थे।

पारित हुआ विधेयक, करोड़पति विधायकों का बढ़ा वेतन!

  • प्रदेश के युवाओं ने भी पार्टी को समर्थन दिया था और पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनायी थी।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता हमारे घोषणापत्र का इंतज़ार कर रही है क्यूंकि हम अपने किये सभी वायदे निभाते है।
  • कुछ पार्टियों के घोषणापत्र में सिर्फ बाते बड़ी बड़ी की जाती है मगर कुछ किया नहीं जाता।
  • सीएम ने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा फोन निर्माण फैक्ट्रियां लगायी जाएंगी।

शिक्षकों के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश ने खोला नौकरियों का खजाना !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें