मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को उत्तर प्रदेश के सभी डीएम, एसपी सहित लॉ एंड आर्डर से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
सुबह 11 बजे शुरू होगी बैठक:
- सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को राजधानी में सभी डीएम, एसपी और लॉ एंड आर्डर से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
- यह बैठक राजधानी लखनऊ स्थित विधानसभा के तिलक हॉल में सुबह 11 बजे होगी।
- बैठक में सूबे के सभी डीएम और एसपी शामिल होंगे।
- इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे।
- बैठक में सूबे के मुख्य सचिव दीपक सिंघल भी मौजूद रहेंगे।
- मुख्यमंत्री दीपक सिंघल के साथ प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा सहित अफसरों के पेंच कसेंगे।
चुनाव को लेकर बैठक महत्वपूर्ण:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूबे की राजधानी में लॉ एंड आर्डर पर बुधवार को बैठक करेंगे।
- यह बैठक उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
- इसके अलावा आने वाले संवेदनशील त्योहारों के दौरान लॉ एंड आर्डर की भूमिका पर चर्चा की जाएगी।
- इसके अलावा बैठक में सबसे महत्वपूर्ण विषय सूबे में अपराध का बढ़ता ग्राफ होगा।
- गौरतलब है कि, कैग द्वारा किये गए एक सर्वे में उत्तर प्रदेश देश में क्राइम में पहले नंबर पर है।
बैठक के दौरान कमिश्नर डीआईजी मंडलों में रहेंगे मौजूद:
- आज लॉ एंड आर्डर की स्थिति पर होने वाली बैठक में सूबे के डीएम, एसपी, आईजी ज़ोन, डीआईजी रेंज को बुलाया गया है।
- इस दौरान प्रदेश के मंडलों पर कमिश्नर और डीआईजी लॉ एंड आर्डर की कमान संभालेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार