उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार 15 दिसम्बर को हमीरपुर के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र को 150 से अधिक योजनाओं का तोहफा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
यूपी 100 का काम जिम्मेदारी वाला:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में आगे यूपी 100 की योजना पर चर्चा की।
- उन्होंने कहा कि, यूपी 100 का काम बहुत जिम्मेदारी वाला है।
- साथ ही उन्होंने यूपी 100 के पुलिस वालों से अपील करते हुए कहा कि, यूपी 100 को भरोसे का नंबर बनाना चाहिए।
सपा ने बुंदेलखंड तालाब खुदवाए:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हमीरपुर में अपने संबोधन के दौरान बुंदेलखंड के सूखे की समस्या पर बात की।
- उन्होंने कहा कि, समाजवादियों ने बुंदेलखंड में तालाब खुदवाने का काम किया है।
- सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, हमारी बुआ जी ने भाजपा के नेताओं को पिटवाया था।
- उन्होंने आगे कहा कि, केंद्र सरकार ने बुंदेलखंड में पानी की खाली ट्रेन भेजकर धोखा दिया था।
- साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि, समाजवादियों ने तिल की पैदावार पर सब्सिडी दी।
- उन्होंने ये भी कहा कि, बुंदेलखंड में संकट के दौरान सरकार ने गरीबों की मदद की।
जानवरों के इलाज के लिए एम्बुलेंस:
- सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि, अब जानवरों के इलाज के लिए भी गाड़ी आपके घर पहुंचेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#akhilesh dial 100 inauguration in hamirpur
#chief minister Akhilesh Yadav
#CM Akhilesh
#cm akhilesh dial 100 inauguration
#CM Akhilesh Yadav
#development projects in hamirpur.
#उत्तर प्रदेश
#बुंदेलखंड
#मुख्यमंत्री अखिलेश का हमीरपुर दौरा
#मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
#सीएम अखिलेश द्वारा विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
#हमीरपुर
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार