उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार 2 दिसम्बर को 10वीं और 12वीं के छात्रों को लैपटॉप बांटेंगे।

255 छात्रों को बांटेंगे लैपटॉप:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को 10वीं और 12वीं के छात्रों को लैपटॉप बाँटेंगे।
  • लैपटॉप वितरण का कार्यक्रम मुख्यमंत्री ऑफिस लोक भवन में आयोजित किया गया है।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश करीब 255 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण करेंगे।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर शाम 4.00 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मेधावी छात्र होंगे लाभान्वित:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को लोक भवन में मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित करेंगे।
  • लैपटॉप वितरण का फैसला शिक्षा सत्र 2016-17 में मेधावी छात्रों के प्रोत्साहन के लिए लिया गया था।
  • लैपटॉप की कीमत तकरीबन 40 हजार रुपये होगी।

समाजवादी स्मार्टफ़ोन योजना:

  • उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए सीएम अखिलेश ने स्मार्टफोन वितरण की योजना बनायीं थी।
  • जिसे समाजवादी स्मार्टफोन योजना का नाम दिया गया था।
  • इस योजना के तहत राज्य सरकार हर 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति को स्मार्टफोन मुहैया कराएगी।
  • वहीँ जनता को ये स्मार्टफोन समाजवादी पार्टी के दोबारा सत्ता में आने पर बांटे जायेंगे।
  • गौरतलब है कि, सपा सरकार ने 2012 में भी अपने घोषणापत्र में लैपटॉप वितरण की बात कही थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें