उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को सपा के विधायकों और मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। बैठक का आयोजन मुख्यमंत्री आवास 5 केडी में किया गया था। गौरतलब है कि, सीएम अखिलेश की बैठक समाप्त हो चुकी है।
सपा प्रमुख के आवास पहुंचे सीएम अखिलेश:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को विधायकों और मंत्रियों की बैठक बुलाई थी।
- बैठक का आयोजन मुख्यमंत्री आवास 5 केडी में किया गया था।
- विधायकों संग बैठक को समाप्त करने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा प्रमुख के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे।
सपा प्रदेश अध्यक्ष भी मीटिंग में पहुंचे थे:
- टिकट वितरण को लेकर सपा प्रमुख ने गुरुवार को अपने आवास 5 वीडी में बैठक का आयोजन किया था।
- बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश भी पहुंचे थे।
- इसके साथ ही बैठक में सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे थे।
- बैठक में सपा प्रमुख ने सपा प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश के अलावा किसी को नहीं बुलाया था।
- साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि, सीएम अखिलेश ने मंत्रियों के टिकट को लेकर सपा प्रमुख से सिफारिश भी की।
- बुधवार को प्रत्याशियों की घोषणा के बाद सीएम ने झाँसी में कहा था कि, वो अपना पक्ष सपा प्रमुख से रखेंगे।
ये भी पढ़ें: वीडियो: राज्यमंत्री के रिस्तेदार ने किया नाबालिक लड़की का अपहरण!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार