मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज मानसून सत्र के दूसरे दिन दोपहर 12.20 बजे विधानसभा में चालू वित्तीय वर्ष के लिए अनुपूरक बजट पेश करेंगे। अनुपूरक बजट करीब 25 हजार करोड़ रूपये होने की संभावना है। चुनावी वर्ष होने के नाते मुख्यमंत्री अपने विकास के वादों को पूरा करना चाहते हैं, जिसके लिए यह बजट पेश किया जा रहा है। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि उनके द्वारा लांच किये गए विकास प्रोजेक्ट्स के लिए किसी भी तरह की धन की कमी न हो।

  • इस बजट के जरिये सरकार जहां सड़कों को बनाने व उन्हें दुरस्त करने के लिए संसाधन जुटाएगी।
  • वहीं आपदा से प्रभावित किसानों को भी राहत देने का इंतजाम करेगी।
  • ओलावृष्टि, बाढ़ आदि से प्रभावित किसानों की मदद के लिए 3 हजार करोड़ रूपये तक की मदद मिलने की उम्मीद है।
  • मुख्यमंत्री के इस बजट में गाँव में सड़क, एक्सप्रेसवे और 24 घंटे बिजली सप्लाई को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • अनुपूरक बजट में सड़कों और पुलों के निर्माण व रखरखाव के लिए करीब 5 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान किया जा सकता है।
  • वहीं मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए भी बजट में व्यापक इंतजाम किया जाएगा।
  • इसके अलावा गोमती, यमुना, वरूणा नदियों के सौंदर्यीकरण में भी पैसे खर्च होंगे।
  • नदियों के सौंदर्यीकरण के लिए बजट में करीब 1 हजार करोड़ की राशि आवंटन की संभावना जताई जा रही है।

केंद्र सरकार के बजट में महिलाओं और बच्चों के लिए कुछ भी नहीं- डिम्पल यादव!

सरकार का आखिरी बजटः

  • इस अनुपूरक बजट में 14 हजार करोड़ केन्द्रांश होगा।
  • बता दें इस साल सरकार ने भारी भरकम बजट पेश किया था।
  • सरकार ने इस साल 3 लाख 46 हजार करोड़ का बजट पेश किया था।
  • पिछले साल 17 अगस्त को सरकार ने वर्ष 2015-16 के लिए 19824.98 करोड़ रूपये का पहला अनुपूरक बजट पेश किया था।
  • मानसून सत्र में पेश किये जाने वाले इस बजट का आकार पिछले बजट से 25 प्रतिशत ज्यादा है।
  • माना जा रहा है कि यह सरकार का आखिरी अनुपूरक बजट होगा।

हंगामें के बीच पेश होगा बजटः

  • इस बीच विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है।
  • मानसून सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाते हुए जोरदार हंगामा किया था।
  • कानून व्यवस्था को लेकर बसपा, कांग्रेस और भाजपा आज सदन के अंदर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
  • वहीँ सदन के बाहर कई सरकारी और गैर-सरकारी संगठन भी सरकार के खिलाफ  प्रदर्शन कर रहे हैं।

बजट 2016 LIVE: वित्त मंत्री अरुण जेटली लोकसभा आज अपना तीसरा आम बजट पेश कर रहे हैं!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें