उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 मई को कुशीनगर के दौरे पर थे, जिस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुसहर जाति की बस्ती के निरीक्षण के लिए आ रहे थे। जिसके चलते प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुसहर जाति के लोगों को अछूत होने के चलते साबुन देने के मामले में योगी सरकार अपने विरोधियों के निशाने पर आ गयी है।
कांग्रेस ने बोला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला:
- बीते 24 मई को कुशीनगर में जिला प्रशासन ने मुसहर जाति के लोगों के साथ जो बर्ताव किया था।
- उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं।
- इसी क्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मामले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है।
- जिसमें कांग्रेस ने सीएम योगी पर SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।
छुआ-छूत है ये:
- कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा है कि, ये छुआ-छूत है।
- साथ ही कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके अधिकारियों पर SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने की बात कही है।
- यह बात अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्यों नहीं ले रहे हैं एक्शन:
- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के होने के बावजूद प्रदेश में जिस तरह के हालात हैं वे अविश्वसनीय हैं।
- वहीँ इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अधिकारियों पर कोई भी एक्शन नहीं लिया है।
- जिससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि को नुक्सान पहुँच रहा है।
- सीएम योगी आदित्यनाथ को अपने अधिकारियों पर इस मामले के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी।
- लेकिन मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार