उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के शुरू होने में बहुत ही कम समय बचा हुआ है। ऐसे में सभी राजनैतिक दल अपनी तैयारियों को अंतिम चरण में पहुंचा चुके हैं। इसी क्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार 8 फरवरी को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। जिसके लिए सभी तैयारियां कर ली गयी हैं।
कांग्रेस मुख्यालय पर जारी होगा घोषणा पत्र:
- यूपी विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है।
- जिसके तहत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बुधवार को यूपी चुनाव के तहत अपना घोषणा पत्र जारी करेगी।
- घोषणा पत्र कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के राजधानी लखनऊ स्थित मुख्यालय में किया गया है।
- साथ ही घोषणा पत्र जारी करने का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से किया जायेगा।
- इस दौरान पार्टी कार्यालय में कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
- घोषणा पत्र जारी करने के दौरान कांग्रेस यूपी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, कांग्रेस यूपी चीफ गुलाम नबी आजाद रहेंगे।
- इसके साथ ही कांग्रेस नेता पीएल पुनिया और शीला दीक्षित भी मौजूद रहेंगी।
गठबंधन का पड़ेगा असर:
- यूपी चुनाव के तहत कांग्रेस बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी।
- गौरतलब है कि, यूपी चुनाव के तहत ही सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन हो चुका है।
- ऐसे में कांग्रेस के घोषणा पत्र में गठबंधन का प्रभाव देखने को मिल सकता है।
- ज्ञात हो कि, गठबंधन के चलते कांग्रेस 27 साल यूपी बेहाल का नारा भी भूल चुकी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#congress manifesto release program
#congress manifesto release program today UP election 2017
#Indian National Congress
#indian national congress will release his manifesto over uttar pradesh assembly election.
#UP Election 2017
#uttar pradesh assembly election
#उत्तर प्रदेश
#उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
#कांग्रेस
#कांग्रेस का घोषणा पत्र
#गुलाम नबी आजाद
#घोषणा पत्र
#पार्टी कार्यालय
#भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
#यूपी विधानसभा चुनाव
#यूपी विधानसभा चुनाव 2017
#राज्ज बब्बर
#लखनऊ
#शीला दीक्षित
#सपा-कांग्रेस गठबंधन का असर
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार