उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनज़र आज का रविवार बेहद ख़ास रहा, जहाँ एक ओर कांग्रेस और सपा ने आधिकारिक तौर पर गठबंधन का ऐलान किया वहीँ भाजपा ने भी दूसरी लिस्ट जारी कर दी। कुछ ही देर बाद सपा ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी की और अब कांग्रेस ने अभी 41 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
सुपर सन्डे का हिस्सा बनी कांग्रेस
- गठबंधन के आधिकारिक ऐलान के बाद कांग्रेस ने जारी किये नाम
- लिस्ट में है पहले और दुसरे फेज के उम्मीदवारो के नाम
- नकुड़ से PM मोदी के बारे में विवादित बयान देने वाले इमरान मसूद को मिला टिकट
#ब्रेकिंग कांग्रेस ने 41 उम्मीदवारों की सूची जारी की #UPElection2017 pic.twitter.com/zAdOWBosFK
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) January 22, 2017
कांग्रेस लड़ेगी 105 सीटों पर चुनाव
- गठबंधन में तय फॉर्मूले के हिसाब से कांग्रेस को 105 सीटों पर चुनाव लड़ना है
- जिसमें से 41 नामों पर आज मुहर लग गयी है
- कांग्रेस के यूपी चीफ राज बब्बर ने बाकी नाम जल्द जारी करने की बात कही है
- सभी पार्टियां अब चुनाव प्रचार की तरफ बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं
अब जब सपा और कांग्रेस के गठबंधन की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है तब जनता को इंतज़ार है कि कब प्रियंका गाँधी प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगी, अटकलें लगाई जा रही हैं कि जल्द ही डिंपल और प्रियंका मंच साझा कर सकती हैं। उत्तर प्रदेश में अब सियासी पारा कम होने की कोई संभावना नहीं है, अपनी कुर्सी की पेटियां बांध लीजिये।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Kamal Tiwari
Journalist @weuttarpradesh cover political happenings, administrative activities. Blogger, book reader, cricket Lover. Team work makes the dream work.