उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में लोक भवन में कैबिनेट की बैठक की. जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगी।
नोटबंदी को लेकर सीएम का केंद्र पर हमला:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक की।
- जिसका आयोजन नए मुख्यमंत्री ऑफिस लोक भवन में किया गया था।
- बैठक के बाद सीएम अखिलेश ने मीडिया से बातचीत की।
- जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर जमकर हमला बोला।
- उन्होंने कहा कि, नोटबंदी के बाद से किसान के सामने बड़ा संकट है।
- सीएम ने आगे कहा कि, किसानों की मदद सपा सरकार ने की है।
- उन्होंने आगे कहा कि, ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों की सरकार ने मदद की है।
नोटबंदी का फैसला जानबूझकर:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नोटबंदी पर केंद्र सरकार को घेरा।
- उन्होंने कहा कि, सरकार ने यह फैसला जानबूझकर लिया है।
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने आगे जानकार दी कि, गन्ने के रेट में सरकार ने 25 रुपये की बढ़ोत्तरी की है।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, गन्ने का समर्थन मूल्य एकमुश्त बढ़ाया जायेगा।
नयी नोटों पर भी भ्रष्टाचार शुरू हो गया है:
- मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि, देश में कई जगह नयी नोटों पर भी भ्रष्टाचार शुरू हो गया है।
- उन्होंने आगे कहा कि, बैंकों में पैसा नहीं पहुँच रहा है।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, नोट बदलने में 6 माह से 1 साल तक का समय लगेगा।
यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने बिना किसी तैयारी के लिया फैसला- सीएम अखिलेश
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार