उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के पुखरायां में रेल हादसे के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद को हादसे पर निगरानी रखने के आदेश दिए हैं। डीजीपी जावीद अहमद ने जानकारी दी कि, हादसा सुबह करीब 3 से 3.15 के बीच हुआ है।
ट्रेन कोचों को काटकर घायलों को निकाला जा रहा है:
- उत्तर प्रदेश के डीजीपी जावीद अहमद को मुख्यमंत्री अखिलेश ने हादसे पर निगरानी रखने के आदेश दिए हैं।
- डीजीपी जावीद अहमद लगातार स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं।
- इस दौरान उन्होंने बताया कि, हादसा सुबह तड़के करीब 3.00 से 3.15 के बीच हुआ था।
- जिसमें अब तक करीब 70 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
- साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि, बुरी तरह क्षतिग्रस्त कोचों को काटकर घायलों और मृतकों को निकाला जा रहा है।
- पुलिस महानिदेशक ने बताया कि, अभी 2 कोच काटने बाकी रह गए हैं।
घायलों को अस्पतालों में ले जाया जा रहा है:
- डीजीपी जावीद अहमद ने आगे जानकारी दी कि, घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।
- उन्होंने आगे बताया कि, जो लोग जाना चाहते हैं उनके लिए बसों की व्यवस्था की जा रही है।
- जावीद अहमद ने आगे जानकारी दी कि, मृतकों को मुर्दाघरों में ले जाया जा रहा है।
- साथ ही जो अपनी यात्रा पर जाना चाहते हैं, उन्हें बसों द्वारा कानपुर रेलवे स्टेशन छुड़वाया जा रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार