उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति पर भारतीय निर्वाचन आयोग ने FIR दर्ज करा दी है।
क्या था मामला:
- समाजवादी सरकार के परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति पर चुनाव आयोग ने FIR दर्ज करा दी है।
- गायत्री प्रजापति पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले के चलते FIR दर्ज करायी गयी है।
- गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में साड़ियों से भरा एक मिनी ट्रक पकड़ा गया था।
- इस मिनी ट्रक में मौजूद साड़ियों को चुनाव के तहत वितरित करने हेतु ले जाया जा रहा था।
- साथ ही साड़ियों के बिल पर गायत्री प्रजापति का नाम था।
- जिसके बाद चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के चलते गायत्री प्रजापति पर FIR दर्ज करा दी है।
- FIR फतेहपुर स्थित थाना हुसैनगंज में दर्ज की गयी है।
बरामद हुई थीं 4000 साड़ियाँ:
- चुनाव आयोग ने फतेहपुर में साड़ियों से भरे मिनी ट्रक की बरामदगी पर गायत्री प्रजापति पर FIR दर्ज करवायी है।
- इसके साथ ही मामले में 3 अन्य लोगों पर भी FIR दर्ज करायी है।
- बुधवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मिनी ट्रक पकड़ा था।
- जिसमें करीब 4000 साड़ियाँ बरामद की गयीं थी।
- इन साड़ियों को कानपुर से अमेठी ले जाया जा रहा था।
- इस दौरान असनी पुल के पास पुलिस चेकिंग में इस ट्रक को पकड़ा गया था।
- गौरतलब है कि, साड़ियों का बिल गायत्री प्रजापति के नाम से था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार