उत्तर प्रदेश अब तीसरे चरण के चुनाव में जाने को पूरी तैयार हो चुका है। 19 फरवरी को प्रदेश के 12 जिलों की 69 सीटों पर तीसरे चरण में मतदान होंगे। इसके लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए शुक्रवार को कन्नौज जिले में जनसभा संबोधित करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।

राजनाथ सिंह का गठबंधन और बसपा पर हमला

  • केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी के प्रचार के लिए शुक्रवार को कन्नौज में थे।
  • उन्होंने यहां सपा-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन नहीं ठगबंधन हुआ है।
  • सपा ने प्रदेश को लुटा है, वहीं कांग्रेस ने देश को लुटा है।
  • अब कांग्रेस सपा के साथ मिलकर यूपी पर नज़र गड़ाए हैं।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि बसपा और सपा ने 15 वर्षो में यूपी को तबाह कर दिया।
  • उन्होंने कहा कि केंद्र में बीजेपी के किसी नेता पर कोई आरोप नहीं लगा है।
  • ऐसे में बीजेपी की सरकार आने पर प्रदेश में पूरी ईमानदारी से काम होगा।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें