उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में तैनात जज प्रतिभा गौतम की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रतिभा के पति अभिषेक मनु को गिरफ्तार कर लिया है।

फिर चूकी उत्तर प्रदेश पुलिस:

  • प्रदेश के कानपुर देहात में तैनात प्रतिभा गौतम का शव रविवार को उनके सरकारी आवास से बरामद किया गया था।
  • जिसके बाद से जांच में जुटी पुलिस ने 48 घंटे के मामले का निपटारा तो कर दिया,
  • लेकिन मामले में पुलिस से चूक हो गयी है।
  • दरअसल, आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जो चार्जेस लगाये हैं, वो अधूरे हैं।
  • पुलिस ने अभिषेक मनु के खिलाफ आईपीसी की धारा 315 और 316 में मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

अजन्मे शिशु की हत्या के चलते लगनी चाहिए थी धारा:

  • महिला जज प्रतिभा गौतम के पति अभिषेक मनु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
  • लेकिन पुलिस ने मामले में चूक करते हुए अभिषेक के खिलाफ आईपीसी की धारा 315 और 316 में केस दर्ज नही किया है।
  • आईपीसी की धारा 315 और 316 अजन्मे शिशु की हत्या पर लगता है।
  • गौरतलब है कि, प्रतिभा गौतम गर्भवती थीं।

एबॉर्शन के चलते की थी हत्या:

  • प्रतिभा गौतम की हत्या पति अभिषेक मनु ने की थी।
  • पुलिस को जांच में व्हाट्सएप्प से हत्या का खुलासा हुआ।
  • साथ ही पुलिस को यह भी पता चला की प्रतिभा की हत्या एबॉर्शन करवाने के लिए राजी न होने पर की गयी थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें