उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे, जिसके तहत केशव प्रसाद शामली पहुंचे और पार्टी के युवा सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित किया।
भारत माता की जय के साथ संबोधन की शुरुआत:
- भाजपा के यूपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को शामली पहुंचे थे।
- जहाँ उन्होंने पार्टी के युवा सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित किया।
- अपने संबोधन में की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भारत माता की जय के नारे के साथ शुरू की।
- संबोधन में भारत माता की जय के साथ जय श्री राम के नारे भी लगे।
दूसरा कैराना नहीं बनेगा:
- युवा सम्मेलन के संबोधन में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, उत्तर प्रदेश को विकास में नंबर 1 बनाने के लिए शामली में कमल खिलाएं।
- उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा की सरकार आई तो प्रदेश में दूसरा कैराना नहीं बनने देंगे।
- प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, केंद्र की सरकार किसानों और सभी वर्गों को ध्यान में रखकर फैसले लेती है।
मायावती पर हमला:
- केशव मौर्य ने आगे बसपा सुप्रीमो पर हमला किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, गरीबों के पैसे खा-खाकर उनके हाथी का पेट मोटा हो गया है, इसलिए बैचेनी हो रही है।
नोटबंदी का फैसला पाकिस्तान के खिलाफ:
- कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, नोटबंदी का फैसला पाकिस्तान के खिलाफ लिया गया है।
- उन्होंने आगे कहा कि, नोटबंदी का फैसला कालेधन के खिलाफ है।
- केशव मौर्य ने आगे कहा कि, सर्जिकल स्ट्राइक पर देश की सेना और प्रधानमंत्री को नमन करता हूँ।
यह भी पढ़ें: “जन जागरण महा समावेश” कार्यक्रम में गरजे अमित शाह !
सपा को लिया निशाने पर:
- केशव प्रसाद मौर्य ने आगे सपा को अपने निशाने पर लिया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, साइकिल इस बार पंचर नहीं खण्ड-खण्ड होने वाली है।
- उन्होंने आगे कहा कि, लोग अब जागरूक हो गए हैं और सपाईयों का अब खाली प्लाट हमारा वाला नारा नहीं चलेगा।
- पीएम मोदी को लेकर उन्होंने कहा कि, 2017 और 2019 आते-जाते रहेंगे, लेकिन मोदी जैसा नेता एक बार आता है।
वीडियो:
https://www.youtube.com/watch?v=CyiQdC4Lzhg&feature=youtu.be
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार