उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट के उद्घाटन के लिए पूरी तरह से तैयार है, लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन ट्रांसपोर्ट नगर से किया जायेगा।
[fbvideo link=”https://www.facebook.com/WeUttarPradesh/videos/1641021716190373/” width=”500″ height=”400″ onlyvideo=”1″]
सीएम अखिलेश ने मेट्रो को किया रवाना:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्रांसपोर्ट नगर से मेट्रो को ट्रायल रन के लिए रवाना कर दिया है।
- सीएम अखिलेश ने हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को रवाना किया।
सपा प्रमुख ने दीप जलाकर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ:
- लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव भी पहुंचे।
- जिन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
- सपा प्रमुख के साथ ही सीएम अखिलेश ने भी दीप प्रज्वल्लित किया।
सपा प्रदेश अध्यक्ष समेत दर्जनों मंत्री मौजूद:
- लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद हैं।
- सपा प्रदेश के साथ ही सरकार के दर्जनों मंत्री कार्यक्रम में पहुंचे हैं।
[ultimate_gallery id=”32752″]
कण्ट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन के लिए कार्यक्रम स्थल पहुँच चुके हैं।
- जिसके बाद सीएम अखिलेश ने लखनऊ मेट्रो के कण्ट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया।
सीएम अखिलेश पहुंचे कार्यक्रम स्थल:
- लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुँच चुके हैं।
- सीएम अखिलेश के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंची हैं।
- मुख्यमंत्री के साथ उनके सलाहकार आलोक रंजन भी मौजूद हैं।
- इसके अलावा प्रदेश के मुख्य सचिव राहुल भटनागर भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।
महिला पायलट दौड़ायेंगी मेट्रो:
- मुख्यमंत्री अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
- लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन ट्रांसपोर्ट नगर से किया जायेगा।
- सीएम अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ मेट्रो को महिला पायलट पटरी पर दौड़ायेंगी।
- लखनऊ मेट्रो के लिए कुल 97 पायलट रखे गये हैं।
- जिनमें से 21 पायलट महिलाएं हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार