राजधानी लखनऊ में चलाये जा रहे नगर निगम (municipal campaign) के अभियान की दहशत दो युवकों को भारी पड़ गयी। दहशत में आये युवक ट्रांसफार्मर से झुलस गए। दोनों करंट में झुलसे तो अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय व्यापारियों ने दोनों को ट्रॉमा पहुंचाया जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

आज़म खान केस की 5 सितम्बर को होगी अगली सुनवाई

गोमती रिवर फ्रंट की हरियाली के शत्रु बने शिक्षा मित्र

क्या है पूरा मामला?

  • जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को नगर निगम द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से अभियान प्रस्तावित था।
  • दोपहर करीब 12:30 बजे नगर निगम दस्ता जेसीबी के साथ भारी पीएसी बल लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर पहुंच गया।
  • इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर पटरी दुकानदारों को हटाने के बाद दस्ता आदर्श काम्प्लेक्स से राम राम बैंक की तरफ बढ़कर शिवा प्लाजा के पास पहुंचा था।

नाका में दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मारी, ट्रॉमा में भर्ती

  • शिवा प्लाजा और निशीत प्लाजा के बीच एक गैलरी है।
  • जहां 11 हजार लाइन वाला ट्रांसफार्मर रखा हुआ है।
  • इसी ट्रांसफार्मर से सटकर बहराइच निवासी जैनुल की जूस की दुकान रखी है।
  • जैनुल बहराइच गए हुए है और दुकान पर जैनुल का बेटा मन्नान व कर्मचारी अनिल मौजूद था।
  • दस्ते को देखते हुए मन्नान व अनिल आनन-फानन में समान हटाने की जुगत में लग गए।
  • दहशत में आये मन्नान और अनिल समान बटोर ही रहे थे कि पास लगे ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गए और झुलस गए।

KGMU में फिर महिला मरीज से छेड़छाड़ का आरोप

  • व्यापारियों ने टैक्सी में लादकर दोनों को निकट अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें ट्रामा रेफर कर दिया गया।
  • फिलहाल ट्रामा में दोनों का ईलाज जारी है।
  • जिसमें अनिल की हालत नाजुक बताई जा रही है।
  • इंस्पेक्टर माड़ियांव राघवन सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है मामले की जांच की जा रही है।

लखनऊ में ग्रामीणों ने बदमाश को पीटकर किया अधमरा

हादसा होते ही नगर निगम कर्मी फरार

  • प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नगर निगम दस्ता जमकर तोड़फोड़ कर रहा था।
  • मन्नान और अनिल समान हटा रहे थे लेकिन नगर निगम उनके काउंटर की तरफ जेसीबी बढ़ाने लगा।
  • एकाएक जब हादसा हुआ तो नगर निगम कर्मचारियों ने उनका (municipal campaign) हालचाल लेना भी मुनासिब नहीं समझा और हादसा होते ही नगर निगम टीम मौके से फरार हो गयी।

 

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें