केन्द्र सरकार के नोटबंदी के फैसले के खिलाप पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोर्चा खोला हुआ है। सदन में सरकार पर तीखे हमले करने के बाद अब ममता बनर्जी ने सड़क पर सरकार को घेरने का फैसला किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश 2017 विधानसभा चुनावों को देखते हुए यूपी की राजधानी लखनऊ से केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का मन बनाया है।

  • ममता बनर्जी 29 नवंबर को लखनऊ में धरने पर बैठंगी।
  • इस विरोध प्रदर्शन में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं से लेकर प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
  • यह धरना लखनऊ के गोमती नगर में 1090 चौराहे पर होगा।
  • तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मुकुल रॉय ने बताया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में केन्द्र के इस फैसले का विरोध किया जाएगा।
  • ममता बनर्जी के आगमन को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
  • 28 नवंबर को धरने से एक दिन पहले वह खुद धरना स्थल पहुंचकर जायजा लेंगे।

ममता बनर्जी कार्यकर्ताओं को करेंगी संबोधितः

  • मुकुल रॉय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नोटबैन के खिलाफ नहीं है।
  • लेकिन इस फैसले को जिस तरह से लागू किया गया वह बिल्कुल भी सही नहीं है।
  • नोटबैन के बाद लोगों को तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
  • टीएमसी सांसद ने बताया कि 29 नवंबर को हमारी पार्टी लखनऊ में धरना देगी।
  • इस धरने में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी शामिल होंगी।
  • वे यहां धरने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के संबोधित भी करेंगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें