सत्ता पक्ष के एक दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री का प्रतिनिधि बिजनौर जिले में कोटेदारों से अवैध वसूली करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। 5 लोग कई दिनों से राशन डीलरों से अवैध वसूली कर रहे थे ,,इनकी शिकायत पुलिस को कई दिनों से मिल रही थी
- इनके पास से पुलिस ने डबल बैरल बन्दुक कारतूस और एक इनोवा गाड़ी मिली है।
- गाडी पर सपा का झंडा लगा था और राज्य मंत्री की नेम प्लेट लगी हुई है।
- पुलिस भी मामला मंत्री से जुड़ा होने के कारण आरोपियों को VVIP ट्रीटमेंट देने में जुटी हुई है।
- बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तुरतपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद आवश्यक वस्तु निगम के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चौ०रियासत राणा का प्रतिनिधि दीपक बढेरा अपने 4 साथियो के साथ इनोवा गाडी लेकर रतन सिंह नामक राशन डीलर की दुकान पर छापा मारा।
यह भी पढ़ें : सर्जिकल स्ट्राइक: पाकिस्तान में ट्विटर पर टॉप ट्रेंड हुए अरविन्द केजरीवाल !
- छापे के दौरान पहले तो उक्त फर्जी टीम ने राशन कार्ड, गेहूं के कटटे, मिट्टी तेल का स्टाक आदि की जांच की।
- उसके बाद राशन डीलर के खिलाफ शिकायत होने की बात कहते हुए दबाव बनाने लगे।
- इसके अलावा उक्त टीम ने नजीरपुर, कादराबाद में भी राशन डीलरों की जांच की।
- कई कोटेदारों से अवैध उगाही भी की।
- उधर पीड़ित राशन डीलर रतन सिंह के पुत्र गुरमीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- उधर बिजनोर पुलिस की माने तो राशन डीलरो की कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग अवैध वसूली कर रहे है।
- इसी आधार पर पुलिस ने 5 लोगो को गिरफ्तार किया है।
- पकड़े गए लोगो के पास से एक इनोवा गाड़ी मिली।
- जिसका नंबर HR-05 AP 8283 है।
- इस गाड़ी पर सपा का झंडा और राज्य मंत्री की नेम प्लेट लगी हुई है।
- गाडी से एक डबल बैरल बन्दुक सहित भारी मात्रा में कारतूस भी मिले है।
यह भी पढ़ें : सपा में हुई पूर्वांचल के बाहुबली अंसारी बंधुओं की एंट्री !
पुलिस की हिरासत में आये 5 आरोपियों का नाम इस प्रकार है:
- बंसत राणा पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम गंगारामपुर।
- सुकपाल पुत्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम खेड़ा छपरा करनाल।
- कृष्णपाल सिंह पुत्र मुरारीलाल निवासी ग्राम सीगंरा जिला शामली।
- सीताराम पुत्र मुरली निवासी ग्राम उदुपुरा थाना धामपुर।
- दीपक बढेरा पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम सीगंरा जिला शामली है।
आपूर्ति निरीक्षक महेश गौतम का बयान :
- पूर्ति निरीक्षक धामपुर महेश गौतम का कहना है कि राशन डीलरों की जांच करने पांच लोगों की टीम की सूचना मिली थी।
- जो अपने को लखनऊ से आने की बात कह रहे थे।
- कि खाद्य रसद मंत्री रियासत राणा के आदेश पर राशन डीलरो की जांच करने आये है।
- उधर पकडे गए 5 लोगो में एक शख्स का नाम है दीपक बढेरा है।
- जो मंत्री रियासत राना के ही जिले शामली का ही रहने वाला है।
- दीपक सपा नेता है और शामली से सपा के टिकट पर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी लड़ चूका है।
- और वर्तमान में मंत्री जी का प्रतिनिधि भी है।
- इस मामले में पुलिस भी आरोपियों के सामने नत मस्तक लगी।
- क्योकि प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सभी आरोपियों को वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा था।
- क्योकि आरोपियों को ऐसी लगी गाडी से लाया गया था ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Ashutosh Srivastava
Reporter at uttarpradesh.org, News Junkie,Encourager not a Critique Admirer of Nature.