उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में लोक भवन में कैबिनेट की बैठक की. जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगी।
एसपीजीआई को 70 करोड़:
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने आगे जानकारी दी कि, SGPGI को सरकार 70 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित करेगी।
- उन्होंने ये भी कहा कि, केंद्र सरकार को किसानों की मदद करनी चाहिए।
लेखपालों को लैपटॉप दिया जायेगा:
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने आगे जानकारी दी कि, सरकार लेखपालों को लैपटॉप बांटने की योजना बना रही है।
- उन्होंने आगे कहा कि, लैपटॉप जल्द बंटने शुरू हो जायेंगे।
- सीएम अखिलेश ने किसानों के समर्थन में कहा कि, किसान बर्बाद हो गया तो और संकट होगा।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, छोटे उद्योग वालों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- सीएम अखिलेश ने कहा कि, सरकार किसान, गरीब और महिलाओं की मदद करे।
- उन्होंने आगे कहा कि, किसान के सामने बुवाई का संकट है, कारखाने बंद हो जायेंगे, श्रमिकों को पैसा नहीं मिल पायेगा।
कैबिनेट में 49 प्रस्ताव पारित हुए:
- सीएम अखिलेश ने आगे जानकारी दी कि, कैबिनेट बैठक में 49 प्रस्ताव पारित हुए हैं।
सरकार ने बिना तैयारी के लिए फैसला:
- मुख्यमंत्री अखिलेश का ध्यान पूरी तरह से नोटबंदी पर केन्द्रित रहा।
- उन्होंने आगे कहा कि, केंद्र सरकार ने बिना किसी तैयारी के ये फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: नोट बदलने में 6 माह से 1 साल तक का समय लगेगा- सीएम अखिलेश
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार